Tuesday, April 15, 2025

उप्र में दो दिन और बारिश की संभावना, ओलावृष्टि के भी आसार

कानपुर। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से देर रात ही कानपुर सहित उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा और हल्की बारिश हुई। शनिवार को कुछ घंटो को छोड़ आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और मेघ गर्जन के साथ बौछारें पड़ी। इससे दिन का तापमान सामान्य से कम हो गया तो वहीं रात में बादलों के आने से रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दो दिन और मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है, साथ ही स्थानीय स्तर पर ओलावृष्टि के आसार बने हुए हैं।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने शनिवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ को उत्तरी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है। इस चक्रवाती परिसंचरण से उत्तर पश्चिमी अरब सागर तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण को अब पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान पर एक प्रेरित निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में देखा जा रहा है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। उत्तर-पूर्वी बिहार के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर असम पर है। पांच मार्च की रात से एक ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र की ओर आ सकता है। मौसम की इन गतिविधियों से उत्तर प्रदेश में चार मार्च की दोपहर तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान मेघ गर्जन और ओलावृष्टि भी कहीं कहीं हो सकती है जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है। ऐसे में किसानों को सलाह दी जाती है कि इस दौरान फसलों में सिंचाई के कार्य को स्थगित रखें।

यह भी पढ़ें :  आक्रांताओं ने हमारे आपसी मतभेदों का फायदा उठाया - मोहन भागवत

डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 23.6 और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 81 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 94 प्रतिशत रही। हवाओं की औसत गति 4.9 किमी प्रति घंटा रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कानपुर में अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे और चार मार्च तक मध्य तेज हवाओं, गरज-चमक एवं ओलावृष्टि के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय