Thursday, April 24, 2025

झारखंड भाजपा में जोश और जश्न का माहौल, मरांडी बोले- देश में सिर्फ मोदी की गारंटी चलती है

रांची। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर झारखंड भाजपा में जोश और जश्न का माहौल है। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचंड बहुमत से यह सिद्ध हो गया है कि देश में एक ही गारंटी चलती है और वह है मोदी की गारंटी।

झारखंड से राज्यसभा सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि हिंदी पट्टी के तीन राज्यों के चुनाव परिणाम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और विकास की गारंटी पर मुहर है। इसके साथ ही ये नतीजे कांग्रेस के भ्रष्टाचार को जनता का मुंहतोड़ जवाब हैं।

उन्होंने छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला, महादेव ऐप स्कैंडल, गोबर घोटाला का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की जनता ने भ्रष्टाचारियों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है। झारखंड में भी जनता मौजूदा सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन से त्रस्त हो चुकी है। आने वाले दिनों में इस सरकार को भी जनता उखाड़ फेंकेगी, यह तय हो चुका है।

[irp cats=”24”]

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि तीन राज्यों में जीत मोदी की गारंटी की जीत है। उन्होंने महान क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन के साथ मोदी की तुलना करते हुए कहा कि राजनीति में उनका रिकॉर्ड अजेय है।

इधर, झारखंड भाजपा कार्यालय में भारी संख्या में जुटे नेता-कार्यकर्ता गाजे-बाजे के साथ जश्न मना रहे हैं और मोदी जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय