Tuesday, October 1, 2024

नोएडा में सांसद डा. महेश शर्मा के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा तांता

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के लोकप्रिय सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर आज घर और कैलाश अस्पताल पहुंचकर हजारों की संख्या में लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सोशल मिडिया के विविध प्लेटफार्म पर भी बधाई देने का सिलसिला जारी है। सांसद डा. महेश शर्मा के जन्मदिन पर कैलाश अस्पताल के सभागार में उनके जीवन पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रसारण किया गया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

सांसद के जन्मदिन को लेकर जिलेवासियों में काफी खुशी का माहौल है। उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा अन्य जगहों पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन के नेतृत्व में उनकी टीम के सदस्यों ने फूलों का गुलदस्ता भेंटकर डा. महेश शर्मा को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल के सभी कर्मचारियों ने भी डा. महेश शर्मा के जन्मदिवस पर केक काटकर तथा फूलों का गुलदस्ता भेंटकर जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी। सांसद के जन्मदिवस पर लोगों द्वारा बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

 

 

बुजुर्गों ने भी आशीर्वाद दिया और आये हुए सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी एवं दीर्घायु की कामना की। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने कहा कि आप इसी तरह क्षेत्र की सेवा निरंतर करते रहे। कार्यक्रम के दौरान आये हुए सभी महानुभावों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता का सांसद डा. महेश शर्मा ने आभार प्रकट किया।

 

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, दिनेश जैन, चेयरमैन खुर्जा भगवानदास सिघल, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, सुरेश चंद शर्मा, सत्यप्रकाश सिंह, विकास जैन, अंकुर, अमित, वंदना, श्रेया शर्मा, कपिल भाटी, साहिल, रोहित शर्मा, संजीव शर्मा, पंकज कौशिक, सेवानंद शर्मा, दीपक भारद्वाज, अभिषेक शर्मा, अशोक मिश्रा, सत्य नारायण महावर, पंकज झा, बब्लू यादव, मनोज उपाध्याय, रोहित ठाकुर, दीपक दुल्हेरा, रविन्द्र शर्मा, अर्पित तिवारी, रविकान्त मिश्रा, एसपी चमोली, सुनील भारद्वाज, राजेश सिंह, संजय चौहान, गणेश जाटव, उमेश त्यागी, प्रमोद बहल, गिरिश कोटनाला, प्रदीप रतुडी, राकेश शर्मा, मान सिंह चौहान, गोपाल गौड़, मुकेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय