Tuesday, May 13, 2025

देवबंद में मंगलौर बस स्टैंड पर एक महिला का शव पड़ा मिलने से मचा हडकंप,नहीं हो सकी शिनाख्त 

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद नगर के मंगलौर बस स्टैंड पर एक महिला का शव पड़ा मिलने से हडकंप मच गया। राहगीरों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। अभी मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबंद के मंगलौर बस स्टैंड पर एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में पड़ी मिली।
राहगीरों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि महिला की उम्र करीब  35 वर्ष है। बताया जा रहा है कि महिला किसी बस से यहां आकर उतरी थी।
जो अचानक मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़ी। जिसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने मृतका के शव को मोर्चरी भिजवा दिया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय