Tuesday, May 13, 2025

सहारनपुर में खाली प्लाट से एक व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, शव की नहीं हुई शिनाख्त 

देवबंद (सहारनपुर)। हाईवे स्थित पैट्रोल पंप के समीप खाली प्लाट में व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास कराए। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि राज्य राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के बराबर में खाली पड़े प्लाट में किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर लोगों से उसकी पहचान के प्रयास कराए। लेकिन किसी ने भी उसकी शिनाख्त नहीं की।
पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र 65 वर्ष के आसपास है। उसके पास से कुछ भी ऐसा नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान हो सके। शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय