Monday, May 29, 2023

सहारनपुर में खंडहर में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में मचा हडकंप

सहारनपुर (गंगोह)। सहारनपुर जनपद के गंगोह कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कानूनगोयान स्थित होली चौक के समीप आर्य कन्या स्कूल के सामने पड़े खंडहर में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव की पहचान तनवीर पुत्र कय्यूम के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की जेब से नशे के इंजेक्शन मिले है। मृतक नशे का आदि भी बताया जा रहा है।
पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार पहले गंगोह के मोहल्ला गुजरान में रहता था। कई सालों से अब बोर्डपुर रह रहा है।
मृतक का शव मिलने की सूचना जब उसके परिजनों को दी गई तो उसके परिवार समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड  गई।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय