Monday, April 28, 2025

अखिलेश के समय में विकास हुआ ही नहीं, इसलिए उन्हें दिख नहीं रहा : भूपेंद्र चौधरी

रायबरेली। निकाय चुनाव के लिए प्रचार की ज़मीनी हक़ीक़त को समझने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बुधवार को रायबरेली पहुंचे। कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूछताछ के बाद प्रचार अभियान का जायज़ा लिया और एकजुट होकर उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा मुखिया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश राज में विकास तो हुआ नहीें तो उन्हें विकास कैसे दिखेगा। बुधवार को निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन करने रायबरेली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि उनके समय में विकास हुआ नहीं इसलिए उन्हें विकास नहीं दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने नगर से लेकर गांव तक विकास किया है। उन्होंने प्रत्याशी चयन पर भी अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अखिलेश अपना कुनबा संभालें, हम प्रत्याशियों के चयन कार्यकर्ता स्तर तक से करते हैं।

[irp cats=”24”]

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, विधायक अदिति सिंह,जिला अध्यक्ष रामदेव पाल,पार्टी उम्मीदवार शालिनी कनौजिया सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय