Wednesday, October 4, 2023

गाजियाबाद से लुधियाना के लिए रोज मिलेगी फ्लाइट, सांसद वीके सिंह ने दिखाई हरी झंडी

गाजियाबाद। गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से लुधियाना के लिए रोजाना फ्लाइट मिल सकेगी। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर के लोगों को दिल्ली के हवाई अड्डे से पंजाब जाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता था। लेकिन, अब गाजियाबाद से लुधियाना फ्लाइट शुरू हो जाने से एनसीआर के लोगों को काफी राहत मिलने जा रही है।

बुधवार को सांसद वीके सिंह ने इसका शुभारंभ किया है। लुधियाना जाने वाली फ्लाइट के पहले पैसेंजर राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा बने।

उन्होंने इस फ्लाइट सेवा के शुरू होने पर कहा है कि गाजियाबाद सांसद केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह को कई महीने से चिट्ठियां लिख रहे थे। आज जब फ्लाइट शुरू हो रही है तो काफी अच्छा लग रहा है।

- Advertisement -

केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा इस फ्लाइट का शुभारंभ हुआ है। फ्लाइट से पंजाब के लोगों को सुविधा मिलेगी। दिल्ली-एनसीआर में काफी लाभ मिलेगा। प्रयागराज और लखनऊ के लिए भी जल्द फ्लाइट शुरू होगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,614FansLike
5,261FollowersFollow
38,644SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय