Sunday, May 4, 2025

आगामी पांच दिनों में हल्के बादलों की रहेगी आवाजाही, बारिश की संभावना नहीं

कानपुर । मौसम विभाग विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी पांच दिनों में आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। हवाओं की गति सामान्य से अधिक रह सकती है।

यह जानकारी रविवार को कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि कानपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में आने वाले पांच दिनों में आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 31.06 डिग्री सील्सियस और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और 2.1 प्रति किलो मीटर की गति से हवा रहेगी। हवा की दिशा उत्तर प्रश्चिम है।

[irp cats=”24”]

जम्मू और कश्मीर पर पश्चिमी विक्षोभ कम चिह्नित हो गया है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर राजस्थान और इससे सटे हरियाणा के हिस्सों पर बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान और इससे जुड़ने वाले क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और उससे सटे मध्य प्रदेश पर बना हुआ है।

उत्तर दक्षिण ट्रफ निचले स्तरों पर आंध्र प्रदेश होते हुए दक्षिण ओडिशा से उत्तर आंतरिक तमिलनाडु तक फैली हुई है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण असम के ऊपर बना हुआ है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय