Monday, February 24, 2025

सहारनपुर: लाखनोर में दिनदहाड़े घर में घुसे चोर,50 हजार की नगदी सहित डेढ़ लाख के सामान पर किया हाथ साफ

सहारनपुर (नागल)। लाखनोर में दिनदहाड़े घर में घुसकर अज्ञात चोर एक मकान से 50 हजार रुपये की नकदी सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चुरा ले गए।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार लाखनोर निवासी जनेश्वर अपने परिवार के साथ खेतों में गन्ना छिलाई को गया था, इस बीच किसी अज्ञात चोर ने घर में घुसकर संदूक का ताला तोडकर 50 हजार रुपए की नकदी, सोने के कुंडल, अंगूठी, नथ, टीका, चांदी की पाजेब सहित अन्य जेवरात चुरा लिए। जनेश्वर के घर पहुंचने पर घटना का पता चला। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय