Sunday, April 27, 2025

चोरों ने तीन फ्लैट से उड़ायी 17 लाख की संपति, सीसीटीवी के डीवीआर भी ले गए

पलामू। छठ पर्व पर घर सूना रखना तीन परिवार को काफी महंगा पड़ गया। चोरों ने तीन फ्लैट से 17 लाख की संपति गायब कर दी। 15 लाख के गहने एवं अन्य सामान व दो लाख नगद की चोरी हुई है। जिला मुख्यालय डालटनगंज के चियांकी स्थित अवध इंटरनेशनल स्कूल के पास चाहरदीवारी के अंदर तीन फ्लैटनुमा घर में यह घटना हुई। इस संबंध में जानकारी मिलने पर शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार खोजी कुते के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रारंभिक जांच में 40 हजार नगद एवं 15 से 20 हजार के गहने होने की जानकारी दी है।

जानकारी के अनुसार चोरी मकान मलिक देवेंद्र नाथ चौबे व उनके घर में रह रहे दो किराएदार अभय तिवारी व विकास कुमार तिवारी के यहां हुई। किराएदार अभय तिवारी ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे बताया कि मकान मालिक गढ़वा स्थित हूर गांव में छठ पर्व मनाने गये थे। अभय तिवारी भी लोहड़ा अपने घर व विकास कुमार तिवारी अपने घर उतरप्रदेश के रेणुकूट में छठ पर्व मनाने गये थे। गुरुवार की रात 11 बजे तक सीसीटीवी कैमरे में सारी स्थिति ठीक ठाक थी।

शुक्रवार सुबह जब मोबाइल में कैमरा देखने लगे तो नो सिग्नल बताने लगा। इसके बाद उनके मन में शक हुआ तो उन्होंने वहां आसपास के लोगों को फोन कर जानकारी ली। जब उन लोगों ने देखा कि ग्रिल के अंदर का ताला टूटा हुआ है, लेकिन बाहर मेन गेट में लगा हुआ ताला सही सलामत है। तब वे लोहड़ा से आकर देखा कि सारे कीमती समान गायब हैं। कुछ बिखरे पड़े हैं। सूचना पर शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार सहित अन्य पुलिसकर्मी भी जांच के लिए आए थे। वे लोग डॉग स्क्वॉड को भी लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि अभी भी पूरे घर के सामान की जांच की जा रही है। उसके बाद शहर थाना में आवेदन दिया जाएगा। लेकिन अभी तक 15 के गहने, 2 लाख नगद की चोरी सामने आयी है। गायब संपति बढ़ सकती है।

[irp cats=”24”]

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि दो चैन, छह अंगूठी, सोने का चंद्रमा, जितिया सहित सोने के अन्य सामान, 30 चांदी के सिक्के, नगद के अलावा दो लैपटॉप, कंप्यूटर, इंडक्शन चूल्हा, आयरन, कोट पैंट, नया बर्तन का सेट सहित अन्य सामान गायब हुए हैं। घर में लगे हुए 6 सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया गया है। डीवीआर चोर लेते गए हैं। ग्रिल के ताले को तोड़कर अंदर घुसे हैं। सभी अलमीरा के लॉक को काट दिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय