Saturday, May 18, 2024

यह चुनाव विकसित बनाने का है, तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाएगा: मोदी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। मेरठ में अपनी पहली चुनावी रैली के पीएम मोदी ने कहा, यह चुनाव विकसित बनाने का है। तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाएगा। जब भारत दुनिया में 11वीं अर्थव्यवस्थाथा तब बहुत गरीबी थी। जब पांचवीं बना तब करोड़ों गरीबी से बाहर हुए। जब तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा तब गरीबी पूरी तरह दूर हो जाएगी। एक नई ऊर्जा देगा। चार जून 400 पार। मैंने लाल किले से कहा था, यही समय है सही समय है। आज भारत इंफ्रा में निवेश कर रहा है नए अवसर बन रहे हैं। आज भारत की साख नईं ऊंचाई पार है। दुनिया भरोसे से भारत को देख रही है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार तीसरे कार्यकाल की तैयारी कर रही है। सौ दिनों में बड़े फैसले लेने हैं उसका रोडमैप बन रहा है। अभी तो विकास का ट्रेलर ही देखा है। अभी बहुत आगे ले जाना है। मोदी को आने वाली पीढ़ियों की चिंता है। दस साल का रिपोर्ट कार्ड सामने है। जो असंभव था वह हो रह है राम लला का मंदिर बन रहा है।

 

ब्रज में कान्हा और राधा तो होली खेली ही अवध में राम लला ने भी होली खेली। तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया बल्कि यह हजारों महिलाओं की जिंदगी बचा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि नारी शक्तिवंदन अधिनियम सच्चाई बन चुका है। 370 भी असंभव लगता था। यह हटा और वहां तेज विकास भी हो रहा है। अब लोग 370 सीट का आशीर्वाद दे रहे हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय