Wednesday, April 23, 2025

अखिलेश यादव ने भरी हुंकार, बोले- आपके वोट से देश बचेगा

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में I.N.D.I.A. ब्लॉक की लोकतंत्र बचाओ महारैली में सोनिया, प्रियंका, राहुल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, सीताराम येचुरी, महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला के अलावा अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता पहुंची हैं। यहां अखिलेश ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश से आता हूं। यूपी के लोगों ने भाजपा का स्वागत किया था।

हमारे प्रदेश के लोग, जिनका स्वागत करते हैं, उन्हें धूमधाम से विदा भी करते हैं, यह लोग 400 पार का नारा देते हैं, मगर इतना डरते हैं कि चुनिंदा मुख्यमंत्रियों को ही जेल भेज दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर चंदा वसूला गया। अब इसको दबाने के लिए विपक्ष के नेताओं पर झूठे मुकदमे लगा रहे हैं।

[irp cats=”24”]

इन्हें वापस भेजना होगा। आपके वोट से देश बचेगा, लोकतंत्र बचेगा, आरक्षण बचेगा। देश की आबादी के 90% लोग पीडीए है, उन्हें बचाने का काम हो सकेगा। अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा- ब्रह्मांड में इतना झूठ किसी ने नहीं बोला होगा, जितना भाजपा ने बोला। अरविंद केजरीवाल जी को अरेस्ट करने से भारतीय जनता पार्टी की पूरी दुनिया में थू थू हो रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय