Monday, April 21, 2025

इस किसान नेता ने सीएम योगी को दी गाली, जान भी खतरा, देखें क्या है पूरा मामला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को किसान नेता भानू प्रताप सिंह द्वारा गाली देने का मामला सामने आया है। जिसके बाद UP के CM योगी को गाली देने का यह मामला तूल पकड़ रहा है। भानू प्रताप सिंह के संगठन से जुड़े बड़े किसान नेताओं का आरोप है कि भानू प्रताप सिंह तथा उनके चेले धमकियां दे रहे हैं। किसान नेताओं का यह भी कहना है कि उन्हें भानू प्रताप सिंह से जान का खतरा है।

जानें पूरा मामला

दरअसल भारतीय किसान यूनियन भानू के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में भानु प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए सुनाई पड़ रहे है। भानु प्रताप सिंह का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन (भानू) के अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह का यह ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में भानू प्रताप सिंह भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय संयोजक देवेन्द्र कुमार त्यागी के साथ बात कर रहे हैं। इस बातचीत में भानू प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भद्दी-भद्दी गाली दे रहे हैं। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया X पर अनेक ट्वीट किए गए हैं। X पर ट्वीट करके चेतना मंच के संपादक आर.पी. रघुवंशी ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग उत्तर प्रदेश पुलिस के DGP से की है। समाचार लिखे जाने तक इस प्रकरण में उत्तर प्रदेश पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें :  हर पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लाना सरकार का ध्येय- योगी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय