Tuesday, May 20, 2025

मणिपुर पर मोदी का मौन तोड़ने के लिए है यह अविश्वास प्रस्ताव, मुख्यमंत्री को हटाया जाए: विपक्ष

नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका इलाके में एक व्यक्ति ने अपने ही पड़ोसी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस हमले में एक और व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसका अस्‍पताल में इलाज चल रहा हैै। बताया जा रहा है कि यह हमला काले जादू के संदेह में किया गया।

मृतक की पहचान सुनील (47) के रूप में हुई है। जबकि घायल व्यक्ति राजपाल (58) का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हमले के आरोपी सुरहेरा गांव निवासी विनोद (44) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12.45 बजे जाफरपुर कलां थाने में एक व्यक्ति को चाकू मारने की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि सुनील को उसके पड़ोसी विनोद ने चाकू मारकर घायल कर दिया है।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्ष वर्धन ने कहा, ” इस हमले में एक अन्य पड़ोसी, राजपाल ने सुनील को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान उसे भी चाकू से चोटें आईं। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।”

पुलिस ने बताया कि हत्या के प्रयास के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

डीसीपी ने कहा, “विनोद ने खुलासा किया कि उसने सुनील पर रसोई के चाकू से हमला किया था, उसे संदेह था कि सुनील ने उस पर किसी प्रकार का “जादू टोना” (काला जादू) किया है।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय