Monday, March 31, 2025

हरियाणा में अबकी बार फिर बनेगी भाजपा की सरकार- सत्यपाल सैनी

सहारनपुर (नागल)। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य सत्यपाल सैनी ने कहा कि हरियाणा ने एमएसपी लागू करके किसानों को उनकी मांगों के अनुरूप सबसे बड़ा तोहफा दिया है।
हरियाणा विधान सभा चुनाव प्रचार से लौटते समय भाटखेड़ी रोड स्थित विशाल सैनी समिति के जिलाध्यक्ष मानसिंह सैनी के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में हरियाणा में भाजपा सरकार ने विकास के मामले में जो आयाम स्थापित किए हैं वह वास्तव में अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय है। इस बार भी हरियाणा में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है। इस दौरान दीपक सैनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल डाबर, पाल्ला सैनी, पवन सैनी, विकास, नीटू चौधरी, मूलचंद सैनी, सुरेंद्र सैनी, सुरेश सैनी, मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय