Wednesday, April 2, 2025

यह मेरे जीवन का आखिरी चुनाव था, जनता ने लाज रखी, सभी का आभार व धन्यवाद: हरेन्द्र मलिक

मुजफ्फरनगर। नवनिर्वाचित सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने जीत के बाद कहा कि यह चुनाव सत्ता और जनता के बीच था। जनता की जीत हुई है। यह मेरे जीवन का आखिरी चुनाव था। जनता ने मेरी लाज रखी है। यह हमारी नहीं जनता की जीत है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।

चुनाव जीतने के बाद हरेंद्र मलिक ने आज का दिन अपने परिवार के साथ बिताया। शाम को वह सिसौली भी पहुंचे। अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने सत्ता को हरा दिया है। यह ऐसा चुनाव था जो सत्ता के खिलाफ जनता लड़ रही थी। युवाओं की बेरोजगारी, सरकारी कर्मचारियों की पेंशन बड़ा मुद्दा रहा।

उन्होंने कहा कि उन्हें इस चुनाव में प्रत्येक वर्ग का सहयोग मिला है। मेरे लंबे राजनीतिक जीवन का यह आखिरी चुनाव था। लोकसभा क्षेत्र की जनता ने इस चुनाव में उनकी लाज रखी है।

हरेंद्र मलिक की जीत ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। एक ही घर में सांसद और विधायक बन गए हैं। करीब 50 साल के राजनीतिक जीवन में सपा महासचिव हरेन्द्र मलिक ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। वह खुद सांसद चुने गए, जबकि उनके पुत्र पंकज मलिक विधायक हैं। हरेंद्र मलिक जिले के ऐसे नेता हैं, जो तीसरा सदन देखेंगे। हरेंद्र मलिक चार बार विधायक रहे हैं। एक बार वह राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। ये दोनों सदन वह पहले ही देख चुके हैं। अब उन्हें लोकसभा चुनाव जीतकर तीसरे सदन में जाने का अवसर मिला है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय