Wednesday, April 30, 2025

जिन्हें वंदे मातरम् बोलने में दिक्कत है उन्हें देश छोड़ देना चाहिए – धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

छतरपुर (मध्य प्रदेश)। बाबा बागेश्वर के नाम से प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गुरुवार को कहा कि जिन्हें वंदे मातरम् कहने में परेशानी है उन्हें देश छोड़ देना चाहिए। स्वाधीनता की 77वीं वर्षगांठ पर छतरपुर जिले के राजनगर में अपने स्कूल पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने वहां तिरंगा फहराया। इस दौरान वह काफी खुश दिखे। उन्होंने कहा, ” ‘हर घर तिरंगा अभियान’ देश के लिए बहुत जरूरी है और हम इसका समर्थन करते हैं। लेकिन, कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें वंदे मातरम् बोलने में दिक्कत है, उन्हें देश छोड़ देना चाहिए।”

 

 

[irp cats=”24”]

 

 

मीडिया से बातचीत के दौरान बाबा बागेश्वर ने कहा कि यहां आकर आज उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है, क्योंकि जिस विद्यालय में पढ़ाई की है, आज उसी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराने का मौका मिला है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि स्कूल में आकर पुरानी यादें ताजा हो गई। मीडिया के सामने वह खान सर को लेकर आए। शास्त्री ने कहा कि “इन्होंने हमें शिक्षा दी। बचपन से ही उनका स्नेह मिलता रहा है।

 

 

 

 

इससे बड़ा सौभाग्य मेरे लिए क्या हो सकता है।” देश के युवाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण नहीं कि आप पढ़ते कहां हैं, महत्वपूर्ण यह है कि आप सोच कैसी रखते हैं। अगर आपकी सोच अच्छी है तो आप जरूर राष्ट्र के लिए अच्छा करेंगे। उन्होंने कहा, “मेरे लिए इससे बड़ा गौरव क्या होगा – जहां मैंने शिक्षा हासिल की, वहीं आया हूं। इसलिए, कुछ ऐसा कीजिए कि एक दिन अपने स्कूल में झंडा फहराने का अवसर मिले।” उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा चलाये जा रहे अभियान ‘हर घर तिरंगा’ अद्भुत है, राष्ट्र सर्वोपरि है। देश नहीं तो कुछ नहीं है। देश तो बहुत जरूरी है। जय हिंद और तिरंगा तो बेहद जरूरी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय