Saturday, May 17, 2025

शामली में खाना देकर लौट रही महिला के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप की घटना को दिया अंजाम

शामली। जनपद में अपनी जानकार का देर शाम खाना देकर लौट रही एक महिला के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद पीड़िता व उसके परिजन पुलिस अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर काट रहे है।मीडिया में मामला आने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वही पुलिस कब मुकदमा दर्ज करेगी और कब पीड़िता को न्याय मिलेगा।

 

 

कैराना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। जहाँ एक महिला अपने बेटे के साथ देर शाम करीब 9 बजे अपने जानकार का खाना देने के लिये बेटे के साथ गयी। जहा उसका बेटा अपनी माँ को कुछ दूरी पर छोड़कर अंदर खाना देने चला गया था। तभी उसको गांव के ही तीन युवक आए और मुंह दबाकर ईख के खेत में ले गए। जहां उसके साथ उन्होंने उसके कपड़े फाड़े और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

 

 

पीड़ित महिला का आरोप है, कि घटना का आरोपियों ने वीडियो भी बनाया और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने गांव के ही तीन लोग के नाम दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पीड़ित महिला और उसका परिवार पुलिस थाना और अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर काट रहे है। वही मामला मीडिया में आने पर कैराना कोतवाली पुलिस हरकत में आई और पीड़ितों की तहरीर पर अब जांच पड़ताल कर जल्दी कानूनी कार्रवाई की बात कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय