Tuesday, April 22, 2025

नोएडा एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत,बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे घर

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आज सुबह एक कार पोल से टकरा गई। इस हादसे में दो सगे भाइयों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये सभी एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद सुबह लौट रहे थे। पुलिस कहना है कि कार चालक को झपकी आने के कारण ये हादसा हुआ होगा। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

 

 

नोएडा के डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के अंतर्गत मयूर चौराहे के सामने एक्सप्रेसवे पर टाटा टियागो (कार) पोल से टकरा गई। कार में तीन लोग सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दो की पहचान ईशान व आर्यन पुत्र सुनील कश्यप निवासी पाम ओलंपिया (नोएडा एक्सटेंशन) के रूप में हुई है।

 

 

इनके पिता सुनील कश्यप नोएडा अथॉरिटी में जेई के पद पर तैनात हैं। जिस समय यह हादसा हुआ उस दौरान एक्सप्रेसवे पर ज्यादा वाहन नहीं थे। कार की रफ्तार तेज थी और सीधे एडवरटाइजिंग पोल से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

 

 

एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर थाना सेक्टर 126 पुलिस पहुंची। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये सभी युवक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। फिलहाल, झपकी आना हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस एक्सप्रेस में पर लगे सीसीटीवी को भी चेक कर रही है।

यह भी पढ़ें :  नोएडा: विदेश में रह रहे व्यक्ति की जमीन हड़पी, फर्जीवाड़े से महिला के नाम किया प्लॉट
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय