Wednesday, February 12, 2025

छपरौली में गरजे सीएम योगी,’ कुंभ की व्यवस्था पर अंगुली उठाने वाले चुपचाप संगम में डुबकी लगा रहे’

बागपत। छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में लगी रालोद के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का आज बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत ने अनावरण किया। सीएम योगी आदित्यनाथ के छपरौली पहुंचने पर भाजपाइयों और रालोद नेताओं ने नारेबाजी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब एक घंटे तक छपरौली में रुकें। केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह उनसे पहले ही यहां पहुंच गए थे। छपरौली को चौधरी परिवार का गढ़ कहा जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की छपरौली कर्मभूमि रही है। वहां से आज तक चौधरी परिवार व उनकी पार्टी के विधायक बने हैं। इसलिए लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की श्री विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में अष्टधातु की 1200 किलो की नौ फीट ऊंची प्रतिमा लगाई गई थी।

मुज़फ्फरनगर में गर्म गोश्त का धंधा करने वाली महिला ने फैलाया हनी ट्रैपिंग का जाल, प्रॉपर्टी डीलर से लाखों ठगे. दामाद समेत कई हिरासत में !

चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण आज हो सका है। प्रतिमा का अनावरण करने से पहले सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिम यूपी के किसानों ने खेती की उन्नत तकनीक अपनाकर विकास किया है। चौधरी अजित सिंह भी कहते थे कि देश के विकास का रास्ता खेत और किसान के बीच होकर गुजरता है। उसी से प्रेरणा लेकर हम किसानों के हित की दिशा में काम कर रहे हैं।

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने युवकों को दी थर्ड डिग्री, भाकियू ने थाने का घेराव करके की जमकर नारेबाजी

 

सीएम योगी ने कहा, जो कुंभ की व्यवस्थाओं पर अंगुली उठा रहे थे, वे चुपचाप संगम में डुबकी लगा रहे हैं। 26 फरवरी तक कुंभ भव्यता से चलता रहेगा और श्रद्धालु लाभ उठाते रहेंगे। महाकुंभ में कल तक 50 करोड़ लोग डुबकी लगा लगेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में जब भाजपा सरकार से पहले पुलिस की भर्ती होती थी तो उसमें नौजवान को नौकरी नहीं मिलती थी।

मुजफ्फरनगर में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध कब्जा हटाकर मुक्त कराई गई सरकारी चकरोड

 

 

आज भाजपा सरकार में पुलिस भर्ती प्रक्रिया चल रही है और बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के सभी जिलों के युवा अपनी प्रतिभा के आधार पर चयनित हो रहे है। उत्तर प्रदेश का नौजवान तो खुद की ताकत दिखाएगा। हमने पुलिस भर्ती में 20 फीसदी नौकरी बेटियों के लिए आरक्षित कर दी हैं। अगले दो महीने में इनकी ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। इस साल यूपी पुलिस को 60 हजार नए पुलिसकर्मी मिलेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय