Wednesday, May 21, 2025

उप्र में पछुआ हवाओं से बारिश की संभावना, 12 फरवरी से पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश की सम्भावना

कानपुर। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार दिख रहे हैं। जेट स्ट्रीम हवाएं तेज चलेंगी, जिससे सर्दी में बढ़ोत्तरी होगी और 12 फरवरी से पूर्वी और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग का कहना है कि सर्द हवाओं से कानपुर में आज का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री पहुंच गया और पूरे उत्तर प्रदेश में आगामी दिनों तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि बारिश के बाद 15 फरवरी से फिर आसमान साफ हो जाएगा और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगेगी।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने शनिवार को बताया कि उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिणी ओडिशा पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इसके साथ ही सोमवार से पछुआ हवाओं का असर समाप्त हो जाएगा, जिससे 12, 13 और 14 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। 12 से 14 के बीच प्रदेश के 40 से ज्यादा इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। 12 से 14 को लखनऊ और आयोध्या में भी बादल छाने व बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। करीब 30-35 किलोमीटर की रफ्तार से हवा के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।

बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 22.0 और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 91 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 43 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 2.4 किमी प्रति घंटा रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कानपुर में अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण 14 फरवरी को स्थानीय स्तर पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही रात की सर्दी बनी रहेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय