Tuesday, April 8, 2025

सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण और अपराध पर नियंत्रण उनकी प्राथमिकता रहेगी – एसएसपी 

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के नवांगतुक एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने आज जिले का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण और अपराध पर नियंत्रण उनकी प्राथमिकता रहेगी। अपराधियों पर लगाम लगाना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। शासन ने जिले के एसएसपी रहे डॉ. विपिन ताडा का मेरठ स्थानांतरण किया था। उनके स्थान पर मेरठ के एसएसपी रहे रोहित सिंह सजवाण को सहारनपुर भेजा गया है।

 

 

नवागंतुक एसएसपी रोहित सिंह सजवाण आज सहारनपुर सर्किट हाउस पहुंचे और कार्यभार संभाला। आईपीएस रोहित सिंह सजवाण मूलरूप से उत्तराखंड के टिहरी जिले के गांव चाका किराड़ा के रहने वाले हैं। वह 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा नैनीताल के सरस्वती विहार स्कूल से की है। उन्होंने वर्ष 2009 में इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन शाखा से बीटेक किया है।

 

 

रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि वह सबसे पहले महाराजगंज में एसपी बने थे। इसके बाद बरेली और फिर मेरठ के एसएसपी बने। यह उनका चौथा जिला है। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता अपराधियों पर लगाम लगाना है। जिले में कानून व्यवस्था को किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं देंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय