Saturday, April 12, 2025

भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज त्यागी एडवोकेट का दुखद निधन, सुबह  11 बजे नई मंडी श्मशान घाट पर होगा अंतिम संस्कार 

मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ नेता, पूर्व नगर महामंत्री एवं नगर पालिका सभासद ऋतु त्यागी के पिताजी शिवराज त्यागी एडवोकेट का आज देर रात निधन हो गया।
शिवराज त्यागी के दुखद निधन की सूचना मिलते ही आरोग्यम हॉस्पिटल जाकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि शिवराज त्यागी का निधन भारतीय जनता पार्टी एवं हमारे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज त्यागी का शनिवार की सुबह 11 बजे नई मंडी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार होगा।
वरिष्ठ अधिवक्ता शिवराज त्यागी के निधन पर दैनिक रायल बुलेटिन परिवार ने भी दुःख व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर : ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में हुए एमओयू की प्रगति के संबंध में हुई बैठक
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय