Thursday, April 24, 2025

यूपी में 11 आईपीएस अफसरों के तबादले, अजय साहनी बने सहारनपुर डीआईजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यूपी में 11 आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। तबादला सूची के मुताबिक, अजय पाल जौनपुर के एसपी बनाए गए हैं। अजय साहनी सहारनपुर रेंज के DIG बनाया गया है।

शासन की ओर से जारी की गई तबादला सूची में प्रतीक्षारतचल रहे मुजफ्फरनगर के पूर्व एसएसपी विनीत जायसवाल को भी इस बार जिम्मेदारी मिल गई है, उन्हें लखनऊ पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

आईपीएस अनंत देव को पुलिस उप महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ से हटाकर अब प्रयागराज रेलवे में पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है। जौनपुर के पुलिस अधीक्षक आईपीएस अजय साहनी अब सहारनपुर के नए पुलिस उपमहानिरीक्षक नियुक्त किए गए हैं।

[irp cats=”24”]

आईपीएस पवन कुमार को मुख्यालय लखनऊ पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर अब पुलिस अधीक्षक एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स मुख्यालय नियुक्त किया गया है। आईपीएस शिवहरि मीणा लखनऊ मुख्यालय के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर अब लखनऊ साइबर क्राइम में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं।

आईपीएस रोहन प्रमोद बोत्रे पुलिस अधीक्षक मुख्यालय लखनऊ से ट्रांसफर कर महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ के पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय