Sunday, February 23, 2025

उत्तराखंड में दो आईएएस सहित 52 अधिकारियों का स्थानांतरण, चंपावत के जिलाधिकारी बने नवनीत पाण्डे

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने देर रात्रि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 02 और प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 50 सहित कुल 52 अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। चंपावत के जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे को बनाया गया है।

सचिव शैलेश बगोली की ओर से जारी स्थान्तरण आदेश के मुताबिक अपर सचिव शहरी विकास, मुख्यमंत्री निदेशक, शहरी विकास, देहरादून, निदेशक, समेकित बाल विकास परियोजना और निदेशक, महिला कल्याण आईएएस, नवनीत पाण्डे को वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए जिलाधिकारी, चम्पावत बनाया गया है। आईएएस विशाल मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, नगर निगम, उधमसिंहनगर में से अतिरिक्त आयुक्त का निगम रूद्रपुर का प्रभार हटा लिया गया है।

पीसीएस वीर सिंह बुदियाल से अपर जिलाधिकारी रुद्रपुर और दीपेन्द्र सिंह नेगी को अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) हरिद्वार और अशोक कुमार जोशी को अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) उधमसिंह नगर और शिव कुमार बरनवाल को अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़, फिंचाराम को अपर जिलाधिकारी (वि0/रा.) और सक्षम प्राधिकारी भूमि अधिग्रहण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय