Monday, May 5, 2025

टीटीई ने रेल में सो रही महिला यात्री पर कर दिया पेशाब, सहारनपुर में था तैनात ,रेलवे ने किया बर्खास्त

नई दिल्ली – ट्रेन में महिला यात्री पर पेशाब करने के आरोपी टीटीई को रेलवे ने बर्खास्त कर दिया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसके निर्देश दिए।

अपने सह यात्रियों पर पेशाब करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। फ्लाइट के बाद अब ट्रेन में भी रविवार की रात ये घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना अमृतसर से कोलकाता जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस की है। जहां एक यात्री अपनी पत्नी के साथ ए1 कोच में सफर कर रहे थे।

रविवार रात 12 बजे के करीब टीटीई मुन्ना कुमार ने उनकी पत्नी के सिर पर पेशाब कर दिया। इस दौरान महिला अपनी सीट पर सो रही थी। तभी बिहार के मुन्ना कुमार ने यह हरकत की जिस पर महिला जागी और शोर मचाया, तब उसके पति ने टीटीई को पकड़ लिया। अन्य यात्री भी जाग गए और टीटीई की पिटाई कर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सौंप दिया। जीआरपी ने टीटीई को हिरासत में ले लिया।पूरी बोगी के यात्री जुट गए और उसे पीट दिया। राजेश कुमार भी रेल कर्मचारी हैं।

[irp cats=”24”]

आरोपी टीटीई मुन्ना कुमार उस वक्त नशे में धुत्त था। साथ ही आरोपी सफर के दौरान छुट्टी पर चल रहा था। इस मामले में लखनऊ जीआरपी ने आरोपी टीटीई को गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले को रेलवे ने बेहद गंभीरता से लिया है और आरोपी टीटीई को नौकरी से निकाल दिया गया है। आरोपी मुन्ना कुमार डिप्यूटी सीटीआई था।

बता दें कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले साल दिसंबर में न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक शख्स ने महिला पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था। एक अन्य मामले में अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में एक यात्री ने नशे में पुरुष सह यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था।

वहीं रेल कर्मचारियों के शराब पीकर यात्रियों को परेशान करने का एक अन्य मामला भी मंगलवार को ही सामने आया है। 15705 चंपारण हमसफर जो मगंलवार सुबह कटिहार से दिल्ली पहुंची। उस ट्रेन में भी बी-1 कोच अटेंडेंट ने शराब के नशे में यात्रियों से बदसलूकी की। लेकिन शिकायत के बाद भी कंट्रोल रूम की ओर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यात्रियों के अनुसार रात तक वह अटेंडेट कोच में बेडिंग रोल बांट रहा था और सुबह नशे में धुत कर्मचारी यात्रियों को परेशान कर रहा था, उनसे बदतमीजी कर रहा था। इतना ही नहीं उस अटेंडेट  ने अपने जानकार रिश्तेदारों को बिना टिकट के रिजर्व सीट पर जोर जबरदस्ती कर यात्रा भी करवाई।

जीआरपी चारबाग रेलवे स्टेशन के प्रभारी नवरत्न गौतम ने कहा कि यह कार्रवाई अमृतसर निवासी यात्री राजेश की शिकायत पर की गई है। उसकी पत्नी के साथ यह घटना हुई।

बिहार के बेगुसराय का रहने वाला टीटीई मुन्ना पिछले कई वर्षों से सहारनपुर में तैनात था। करीब सात वर्ष पूर्व परीक्षा पास करने के बाद उसकी ज्वाइनिंग सहारनपुर में हुई थी। शुरुआत में मुन्ना पहले साढ़े तीन साल तक सहारनपुर में तैनात रहा। बाद में उसका स्थानांतरण चंडीगढ़ कर दिया गया। उसका परिवार सहारनपुर में ही रह रहा था। एक साल पूर्व विशेष अनुरोध पर मुन्ना का ट्रांसफर वापस सहारनपुर कर दिया गया। वह अपने परिवार सहित रेलवे कालोनी स्थित आवास में रह रहा था।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय