Saturday, April 26, 2025

टीवी अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की हिप्र में कार हादसे में मौत, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

मुंबई। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में ‘जैस्मीन’ की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय (32) की मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। निर्माता और अभिनेता जेडी मजीठिया ने इसकी पुष्टि की है। मुंबई में आज (बुधवार) उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मजीठिया ने बताया कि वैभवी की कार खाई में गिर गई थी। वैभवी के साथ उनका होने वाला पार्टनर भी था। उन्हें मामूली चोट आने की सूचना है। वैभवी उपाध्याय ने ‘सीआईडी’ और ‘अदालत’ जैसे कई सीरियल्स में काम किया था। जेडी मजेठिया ने वैभवी के निधन पर दुख जताया है।

इस हादसे की सूचना मिलते ही वैभवी के परिवार के सदस्य हिमाचल प्रदेश पहुंचे। परिजन पार्थिव शरीर को लेकर मुंबई पहुंच चुके हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय