Wednesday, May 14, 2025

सहारनपुर में महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसते दो अभियुक्त गिरफ्तार

सहारनपुर। महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले एक आरोपी को थाना मण्डी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.विपिन ताडा के निर्देशन में महिला सम्बन्धी अपराध की रोकथाम हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मण्डी प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना मण्डी पुलिस टीम ने आने जाने वाली महिलाओ पर अश्लील फब्तिया कस रहे अभियुक्त 22 वर्षीय आकाश कश्यप पुत्र सोम कुमार निवासी श्यामपुरी गली न.- 2 थाना मण्डी को चौकी क्षेत्र कटहरा प्रथम में गांधी कालौनी के तिराहे थाना मण्डी से गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नरेन्द्र सौलंकी, हैड कांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल रविन्द्र कुमार, महिला कांस्टेबल शिवानी व मीनाक्षी शामिल रही।

 

इसके अलावा इसी थाना पुलिस ने तुषार पुत्र लाखन निवासी श्यामपुरी बगीची को महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसते हुए धोबी घाट से श्यामपुरी जाने वाले रास्ते के मोड़ से आज गिरफ्तार किया गया। जिसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय