Tuesday, May 13, 2025

मेरठ में सीजन का सबसे गर्म दिन मंगलवार, चार डिग्री बढ़ा तापमान

मेरठ का तापमान अब बढ़ने लगा है। मेरठ में मंगलवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मंगलवार को तापमार 36 डिग्री दर्ज किया गया।
मेरठ। मेरठ सहित पूरे पश्चिम यूपी में अब तापमान बढ़ने लगा है। मंगलवार को पश्चिम यूपी के जिलों मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 22—23 डिग्री के बीच रहा। मंगलवार को अभी तक सीजन का सबसे गर्म दिन बताया जा रहा है।

यूपी के पश्चिम जिलों में गर्मी ने तेवर कड़े होने लगे हैं। तेज धूप अब अप्रैल के दूसरे हफ्ते में पसीने छुड़ाने को तैयार है। मंगलवार को दिन में तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक बताया जा रहा है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि आज बुधवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान और बढ़ेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा था। 13 अप्रैल तक तापमान 37 डिग्री और 15 अप्रैल तक तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

इस तरह से तापमान में दो से चार डिग्री बढ़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अभी कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होने से तापमान के तेज होने की उम्मीद है। इस कारण से गर्मी से राहत मिलने की अभी कोई उम्मीद नहीं है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय