Saturday, April 12, 2025

सहारनपुर में धोखाधड़ी कर ट्रक ले जाने वाले दो अभियुक्त ट्रक समेत गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना जनकपुरी पुलिस ने रियाज अहमद पुत्र फैय्याज निवासी हबीबगढ़ थाना कुतुबशेर से 16 सितंबर को धोखाधड़ी कर ट्रक ले जाने वाले दो अभियुक्तों जुम्मा पुत्र अली निवासी ग्राम ढूबरी थाना नेहटोल जिला बिजनौर और रिंकू सिंह पुत्र स्वर्गीय बन्ने सिंह निवासी गांच चांदपुर थाना खुटार जिला शाहजहांपुर को आज मय 10 टायरा ट्रक के गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पत्रकारों को बताया कि पकड़े गए अभियुक्त रिंकू ने पुलिस को बताया कि वे ट्रक को ट्रांसपोर्ट नगर से बिना मालिका रियाज को बताए अपने दोस्त जुम्मा के घर चला गया था। जहां पर ट्रक को बेचने के उद्देश्य से इन दोनों ने सबसे पहले ट्रक की असली नंबर प्लेट हटा और दूसरे ट्रक के नंबर प्लेट उस ट्रक पर लगा दी।

आज जब वे इस ट्रक को हरिद्वार बेचने जा रहे थे तो थाना जनकपुरी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दोनों चोरों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर मंडल की चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का 1757 करोड रुपए गन्ना भुगतान है बकाया :- भगत सिंह वर्मा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय