Saturday, May 10, 2025

योगी मंत्रिमंडल में दो कैबिनेट और तीन राज्य मंत्रियों को मिलेगी जगह, राज्यपाल को सौंपी लिस्ट,जानिए सबकुछ

लखनऊ। यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार किसी भी वक्त हो सकता है। जिसमें तारीख सामने आ गई है। सूत्रों का दावा है कि 10 मार्च तक योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। राष्ट्रीय लोकदल के कोटे से भी एक मंत्री बन सकता है। इसके साथ ही सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान के भी मंत्री बनने की खबर है। इसके अलावा नए मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी से भी दो-तीन नए चेहरे शामिल हो सकते हैं।

 

यूपी कैबिनेट में अभी 8 मंत्रियों के लिए जगह खाली हैं। ऐसे में माना जा रहा है 5-6 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। हाल ही में एनडीए के साथ आने वाली जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल से भी एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। जल्द ही उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव होना है। ऐसे में बीजेपी इन चुनाव से पहले ही मंत्रीमंडल का विस्तार कर लेने पर जोर दे रही है ताकि मतदान में किसी की नाराजगी से कोई बाधा खड़ी न हो सके हैं। पहले ही सभी को संतुष्ट किया जाए सके।

 

पिछले साल जुलाई में जब सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर और सपा नेता दारा सिंह चौहान बीजेपी के साथ आए थे, तभी से इन दोनों को मंत्री बनाए जाने की ख़बरें भी सुर्खियों में छाई रही है। बावजूद इसके मंत्रिमंडल में विस्तार नहीं किया गया। जिसे लेकर कई बार सपा भी ओम प्रकाश राजभर पर तंज कस चुकी हैं।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय