Sunday, May 18, 2025

हरिद्वार में गंगा में मिले दो शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर गंगा में दो शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

कनखल थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि मातृ सदन आश्रम के निकट गंगा किनारे एक शव पानी तैर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। उन्होंने बताया कि शव एक से दो दिन पुराना है। लगभग 40 वर्षीय मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उधरए दोपहर बाद स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि ठोकर नंबर 10 बैरागी कैंप के पास गंगा किनारे एक शव फंसा हुआ है। जल पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला गया। इस शव की भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीब 30-35 वर्ष है। शव दो से तीन दिन पुराना है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय