Monday, May 20, 2024

नोएडा में बाल कल्याण समिति के हॉस्टल में भूत की अफवाह से मची भगदड़, दो बच्चियां घायल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर-62 स्थित बाल कल्याण समिति में रहने वाली किशोरियों में बीती रात को यह अफवाह फैल गई की हॉस्टल में भूत आ गया है। भूत के भय से बालिकाएं काफी भयभीत हो गई, तथा डर से चीखने लगी। और इधर से उधर भागने लगी। इस भगदड़ में दो बच्चियों को चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-62 के बी-ब्लॉक में स्थित बाल कल्याण समिति में कुमारी ममता 17 वर्ष तथा भूमि 16 वर्ष सहित कई किशोरियां रहती हैं। रविवार रात के समय हॉस्टल में किसी ने शोर मचा दिया की भूत आ गया है। इस डर से बच्चियां आपस में भागने लगी, तथा दो बच्चियों ममता और भूमि इस भगदड़ में घायल हो गई। उन्हें होमगार्ड सतीश द्वारा नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति सामान्य है। उनका उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद बाल कल्याण समिति में रहने वाली बच्चियों में भय का माहौल है। भूत को लेकर बच्चियों में तरह-तरह की चर्चा है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि भूत के भेष में कोई युवक हॉस्टल में तो नहीं घुस गया था। जिसे देखकर किशोरियां डर गई तथा इधर-उधर भागने लगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय