Saturday, May 10, 2025

मध्य प्रदेश के शाजापुर में तेज रफ्तार कार पलटने से दो लोगों की मौत, चार घायल

भोपाल। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर मक्सी के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार सुबह करीब आठ बजे मक्सी के पास हुआ। कार में सवार सभी लोग झांसी से इंदौर की तरफ़ जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार होने के कारण उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय