Saturday, May 17, 2025

गाज़ियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल,लूट का सामान बरामद

ग़ाज़ियाबाद। विजय नगर और साहिबाबाद इलाके में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए हैं। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाशों से पूछताछ में पुलिस ने लूट और चोरी की दर्जनों घटनाओं के खुलासे का दावा किया है। पुलिस मुठभेड़ सिद्धार्थ नगर डंपिंग यार्ड के पास हुई है।

 

 

पुलिस के मुताबिक यार्ड के पास एक ऑटो में तीन लोग बैठे थे। पुलिस ने तीनों से पूछताछ शुरू की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दीपक, अभिषेक को गोली लगी जबकि अरमान नामक बदमाश को पुलिस ने पकड़ा है। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

 

सहायक पुलिस आयुक्त रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पकडे गए तीनों आरोपी काफ़ी शातिर किस्म के है। इन्होंने चोरी और लूट की कई घटनाओं में अपना हाथ स्वीकार किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय