Monday, April 29, 2024

नोएडा में पुलिस पर हमला कर भागे, कुख्यात दो लुटेरे के पैर में लगी गोली,गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
नोएडा। थाना सेक्टर 63 पुलिस ने एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दोनों के पैर में लगी है।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि बीती रात को थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। एफएनजी सर्विस रोड के पास बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। उन्होंने बताया कि बदमाश रुकने की बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाते हुए भागने लगे। उन्होंने बताया कि पीछा करके पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। अपर उपायुक्त ने बताया कि अपने आप को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने उनके ऊपर जान से मारने की नीयत से फिर से गोली चलाई।
उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली केतन पुत्री यशवीर सिंह निवासी ग्राम लोहारी थाना बडोत जिला बागपत तथा शुभम पुत्र प्रवीण मित्तल निवासी लोनी जनपद गाजियाबाद के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि उनके पास से पुलिस ने दो देशी तमंचे, कारतूस, घटना में प्रयुक्त होने वाली एक मोटरसाइकिल, विभिन्न जगहों से लूटे हुए 10 मोबाइल फोन, 27 हजार रुपए नगद बरामद किया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल बदमाश केतन के ऊपर पूर्व में 21 तथा शुभम के ऊपर 9 मामले विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय