Saturday, April 26, 2025

नोएडा में घर से भागी थी दो किशोरी,अब बालिका गृह का भी शीशा तोड़कर हुई फरार

नोएडा। थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर-73 सर्फाबाद स्थित उदयन केयर बालिका गृह से दो किशोरियां संदिग्ध हालात में भाग गईं। वह द्वितीय तल स्थित शौचालय की खिड़की का शीशा तोड़कर भागीं ,इस संबंध में प्रबंधन ने थाने में केस दर्ज कराया है।

उदयन केयर एनजीओ के पदाधिकारी ने पुलिस को शिकायत दी है कि 16 वर्षीय और 14 वर्षीय दो नाबालिग किशोरी मंगलवार देर शाम बालिका गृह से फरार हो गई। सुबह होने पर प्रबंधन को इसकी जानकारी हुई। यहां पर द्वितीय तल पर शौचालय की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था, तभी पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आशंका जताई जा रही है कि दोनों किशोरी शौचालय से ही फरार हुईं।

[irp cats=”24”]

थाना प्रभारी ने बताया कि इनमें से एक किशोरी हरदोई और दूसरी बिसरख की रहने वाली है। करीब दो महीने पहले दोनों घर से भी भाग गई थीं। तब फेज-2 और बिसरख कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने दोनों को बरामद कर बालिका गृह में भेजा था। अब दोनों यहां से भी फरार हो गईं। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय