Friday, February 21, 2025

एनसीआर में राहगीरों से लूट करने वाले दो शातिर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

नोएडा। दिल्ली एनसीआर में राह चलते व्यक्तियों से मोबाइल फोन सहित अन्य कीमती सामान लूटने वाले एक गिरोह के दो शातिर बदमाशों को थाना बीटा-दो पुलिस ने आज सुबह को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है।
 

अपर पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह को थाना बीटा-दो पुलिस एनआरआई कट के पास चैकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो, बदमाश रुकने की बजाय वहां से भागने लगे। पीछा करके पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। अपने आप को पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। अपर उपायुक्त ने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई।

 

 

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली शुहेब पुत्र सलीम निवासी सराय झांझर थाना सिकन्दराबाद जिला बुलन्दशहर के पैर में लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि उसका एक साथी फजल पुत्र फरीद मौके से भाग गया था, जिसे पीछा करके पुलिस ने पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों शातिर लुटेरे हैं। ये लोग राह चलते लोगों से लूटपाट करते हैं। इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटे हुए पांच मोबाइल फोन, देसी तमंचा, कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल बरामद किया है। इन बदमाशों के ऊपर पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय