Tuesday, April 8, 2025

बागपत में गांजा तस्करी करने के आरोप में दो महिला गिरफ्तार,दो आरोपी फरार

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान गांजा तस्करी करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया और उनके पास से 3 किलो 150 ग्राम गांजा जब्त किया। आरोपी महिला समरजहां (25) और कमरजहां (35) को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी मिजाज और आजाद फरार होने में कामयाब रहे। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांजे की खरीद-फरोख्त कर रहे अभियुक्तों को चिन्हित किया।

पुलिस टीम ने दो महिलाओं को गांव डौला में छापेमारी के दौरान एक मकान से गिरफ्तार किया। दो अन्य व्यक्ति फरार होने में कामयाब रहे। महिलाओं के पास से 13,440 रुपये भी बरामद किए गए। चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय