Friday, February 7, 2025

दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया की कॉस्मेटिक फैक्टरी में लगी आग, दमकल की 25 गाड़ियों ने पाया काबू

नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी जिले के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार सुबह अचानक कॉस्मेटिक की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग के अनुसार, आज सुबह करीब 8 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल विभाग की 25 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार, आग किन कारणों से लगी, इस बात की अभी पुख्ता तौर पर जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद सभी लोग इमारत से समय रहते बाहर निकल आए और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी।

आग लगने से फैक्ट्री में रखे कितने सामान का नुकसान हुआ, यह तो आग के पूरी तरह से बुझने के बाद ही साफ हो पाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय