Monday, June 5, 2023

देवबंद में बच्चों के विवाद में एक युवक को मारपीट कर बुरी तरह किया घायल ,अस्पताल में भर्ती

देवबंद (सहारनपुर)। बच्चों के विवाद में एक युवक को कुछ लोगों ने मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया गया। घायल युवक को उसके परिजनों ने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबंद नगर के मोहल्ला सराय पीरजादा में बच्चों में खेलने के दौरान विवाद हो गया। जिसमें एक युवक ने बच्चों से मारपीट कर दी। इसका विरोध करने पर शहज़ाद पुत्र अख्तर को दबंगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल शहजाद को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित शहजाद ने देवबंद कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,212FollowersFollow
33,332SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय