Sunday, May 19, 2024

नोएडा पुलिस के विशेष अभियान में दर्जन भर बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार व मादक पदार्थ बरामद

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। नोएडा पुलिस ने विशेष अभियान के तहत विभिन्न जगहों से दर्जन भर लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद किया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

थाना फेस-पुलिस ने गस्त के दौरान अमित यादव को गिरफ्तार कर उसके पास से 46 पव्वा कैटरीना देसी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर-68 के पास से हुई है। थाना सूरजपुर पुलिस ने दुर्गा गोल चक्कर के पास से ईकबाल खान पुत्र बंधु खान को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर मोनू शर्मा को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने सवा किलो गांजा बरामद किया है। थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर-19 के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक लाखन सिंह ने एक सूचना के आधार पर निशांत कुमार पुत्र नरेश कुमार को गिरफ्तार किया है।

 

 

उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थाना फेस-1 पुलिस ने गस्त के दौरान अर्जुन नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर-6 के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक राहुल प्रताप सिंह ने एक सूचना के आधार पर शिवम को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 20 क्वार्टर अवैध शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक शरद यादव ने एक सूचना के आधार पर सलमान को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना बीटा-दो पुलिस ने एक सूचना के आधार पर अमरपाल को गिरफ्तार कर उसके पास से 53 पाउच अवैध शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी बीटा-दो सेक्टर के पास से हुई है।

 

 

थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने एक सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 7 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। थाना  प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सनी तोमर ने कुशल पाल पुत्र सोरन सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 7 किलो अवैध गांजा मिला है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाश ने पुलिस को बताया है कि वह काफी दिनों से एनसीआर क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त है। थाना कासना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर योगेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से करीब 15 ग्राम स्मैक बरामद किया है। थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने के धंधे में संलिप्त था।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय