Monday, April 21, 2025

मुजफ्फरनगर पहुंचे नवनियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल का जोरदार स्वागत

मुजफ्फरनगर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भुपेंद्र चौधरी ने अपनी कार्यकारिणी घोषित करते हुए पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल आज अपने नवीन दायित्व के साथ पहली बार मुजफ्फरनगर पहुंचे, जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने तीन दिन पहले ही अपनी टीम को घोषित किया था, जिसमें पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल आज अपने नवीन दायित्व के साथ पहली बार मुजफ्फरनगर पहुंचे, जहां पर बाईपास पर जिला पंचायत सदस्य पंडित श्रीभगवान शर्मा ने उनका बुके देकर स्वागत किया।

इसके बाद मोहित बेनीवाल गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर पहुंचे, जहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, बघरा ब्लाक प्रमुख गौरव पंवार, चरथावल ब्लाक प्रमुख अक्षय पुंडीर, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अंचित मित्तल, वैभव त्यागी, श्रीमोहन तायल, सुधीर खटीक, सुनील तायल, विशाल गर्ग आदि ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद मोहित बेनीवाल ने सभी पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक को सम्बोधित किया।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में बाबा साहब की प्रतिमा पर हरेंद्र मलिक ने किया माल्यार्पण, कहा-“संविधान के विपरीत न हो हमारा कोई भी कदम”
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय