Saturday, May 18, 2024

देवबंद में पैसों के लेनदेन में दो युवकों ने एक को मारी गोली,घायल,आरोपी फरार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
देवबंद (सहारनपुर)। दो युवकों ने एक युवक को पैसों के लेनदेन को लेकर गोली मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार  बीती देर रात उत्तराखंड के ज्वालापुर निवासी शोएब अपने साथियों ऋषभ व समीर के साथ बाइक पर सवार होकर देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव दुगचाड़ा में दो युवकों से मोबाइल खरीदने आया था। मोबाइल खरीदने के बाद लेनदेन को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसे लेकर दोनों युवकों ने शोएब पर तमंचा तान दिया। जैसे ही शोएब भागने लगा तो उस पर पीछे से गोली चला दी गई। पीठ में गोली लगने से शोएब गंभीर घायल हो गया और दुगचाड़ा-न्यातमतपुर मार्ग के किनारे स्थित गन्ने के खेत में जा गिरा।
इसके बाद आरोपी फरार हो गए। शोएब के साथियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ देवबंद अशोक सिसोदिया व देवबंद कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर घायल शोएब को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सहारनपुर के पिलखनी मेडिकल अस्पताल में रेफर कर दिया।
घायल शोएब के पिता जुल्फिकार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ देवबंद अशोक सिसौदिया ने बताया कि आरोपित दुगचाड़ा निवासी युवराज उर्फ घोलू व शिवम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। सीओ ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय