Saturday, April 26, 2025

नोएडा में दो युवक गिरफ्तार, एक ने वायरल किया अश्लील वीडियो, दूसरे ने किया दुष्कर्म

नोएडा। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक युवक पर आरोप है कि उसने अपने पूर्व महिला मित्र की अतरंग समय की फोटो और वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल किया है। दूसरे ने एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया है।

 

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ समय पूर्व सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी के लिए वह कोचिंग करने के लिए आई थी। पीड़िता के अनुसार यहां पर उसकी दोस्ती संचित यादव के साथ हुई। उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों के मधुर संबंध बने। पीड़िता का आरोप है कि संचित ने शादी का झांसा दिया लेकिन बाद उसके साथ शादी नहीं की। युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के अनुसार संचित ने उसकी अतरंग समय की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्जकर थाना पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है।

[irp cats=”24”]

 

 

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने का आरोपी को आज गिरफ्तार किया गया है।  थाना प्रभारी ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-37 में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को केशव कुमार नामक युवक करीब 11 माह पूर्व बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज उसे गिरफ्तार किया है। किशोरी को पुलिस ने कुछ दिन पूर्व बरामद कर लिया था। उन्होंने बताया की डाक्टरी परीक्षण के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय