Thursday, April 24, 2025

होर्डिग्स लगा रहे दो युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत

मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा में एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।

जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की सरधना रोड स्थित ड्रीम सिटी कॉलोनी के सामने हाईवे पर होर्डिंग लग रहे दो युवक गुरुवार दोपहर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए।

दोनों युवक ऊपर से नीचे सड़क पर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस में दोनों युवकों के शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय