Thursday, April 24, 2025

सहारनपुर में भतीजे को बचाने के फेर में तेंदुए से भिड़ा चाचा, दोनों की हालत गंभीर, हायर सेंटर रैफर

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के नकुड़ थाना क्षेत्र के टिटोली गांव में तेंदुआ सात वर्षीय बालक हुसैन को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर चल दिया। जैसे ही उसके चाचा मशरूर की नजर तेंदुए पर पड़ी तो वह लाठी लेकर तेंदुए के पीछे भागा और तेंदुए से भिड़ गया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

 

 

[irp cats=”24”]

चाचा मशरूर ने जिस हौंसले के साथ तेंदुए का मुकाबला किया तो तेंदुआ हुसैन को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। एसडीएम संगीता राघव ने आज बताया कि घायल चाचा-भतीजे को हरियाणा के करनाल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई थी।

 

 

जानकारी मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी आरके शर्मा, कमल सक्सेना, वन रक्षक गौरव, चौकी प्रभारी नरेंद्र भड़ाना आदि मौके पर पहुंचे और काफी देर तक तेंदुए की तलाश की। खेतों में  तेंदुए के पैरों के निशान भी मिले। ड्रोन की मदद से भी तेंदुए की तलाश की गई। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ कई दिनों से खेतों में घूमता दिख रहा था। सभी लोग चाचा मसरूर की हिम्मत  की दाद दे रहे हैं कि कैसे उसने अपनी जान पर खेलकर मासूम को तेंदुआ का निवाला बनने से बचा लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय