Saturday, October 12, 2024

देवबंद में अनियंत्रित बाइक रेलवे ओवरब्रिज से नीचे आ गिरी, दो घायल, अस्पताल में भर्ती

देवबंद (सहारनपुर)। तल्हेड़ी बुजुर्ग क्षेत्र में एक अनियंत्रित बाइक रेलवे ओवरब्रिज से नीचे आ गिरी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गागलहेड़ी के गांव कैलाशपुर निवासी रोहित और रमन के साथ बाइक द्वारा अंबोली गांव में स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जब वह तल्हेड़ी बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के समीप बने ओवरब्रिज के ऊपर से गुजरने लगे तो अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नीचे जमीन में आ गिरी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने घायल के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। देवबंद कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। हादसा बाइक अनियंत्रित होने के कारण हुआ है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय