Monday, April 28, 2025

केंद्रीय मंत्री बेटी छेड़छाड़ मामला: पुलिस ने नाबालिग समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

जलगांव। केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अनिकेत भोई, किरण माली, अनुज पाटिल और एक नाबालिग के रूप में हुई है।

 

मुज़फ्फरनगर में जंगलों में चोरों का आतंक, चार ट्यूबवैल को बनाया निशाना, चुराया कीमती सामान

[irp cats=”24”]

 

 

पुलिस अधीक्षक महेश्वर रेड्डी ने पत्रकारों के बताया कि केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेलियों से छेड़छाड़ के मामले में अनिकेत भोई, किरण माली और अनुज पाटिल और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। छेड़छाड़ के मामले में मुक्ताईनगर थाने में कुल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि अनिकेत भोई इस अपराध का मुख्य आरोपी है। उसके खिलाफ मारपीट समेत चार अलग-अलग मामले दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

मुज़फ्फरनगर में दबंग किसान की फसल कर रहे खुर्द-बुर्द, मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर

 

बता दें कि हाल में केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों के साथ छेड़खानी की घटना जलगांव में आने वाले मुक्ताईनगर के मेले में हुई थी। पुलिस के अनुसार, सभी सात आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के केस दर्ज किया गया है। जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि आरोपियों ने कथित तौर पर कई लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया था और उनके साथ मौजूद अंगरक्षकों से भी झड़प की थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय